◾एक महिने की तालीम के बाद अब दिखाएगी कला का जौहर
◾गांवो में तेज हुई रामलीला मंचन की तैयारीयां
◾तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे रामलीला कमेटी सदस्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवो में रामलीला मंचन की तैयारीयां तेज हो गई है। एक महिने के कड़े प्रशिक्षण के बाद अब कलाकार मंच पर अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। खास बात यह है की अधिकांश क्षेत्रों में इस वर्ष बेटियां मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। रामलीला कमेटी सदस्य जोर-शोर से तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे हैं।
नवरात्र शुरु होने के साथ ही गांवों में रामलीला मंचन का भी श्रीगणेश हो जाएगा। रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर स्थित जैनोली क्षेत्र में सुप्रसिद्ध सैमधार की रामलीला का 15 अक्टूबर से विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ होगा। कमेटी अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट के अनुसार मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गरमपानी में होने वाले रामलीला मंचन को पदाधिकारी व सदस्य जोर शोर से जुटे हैं। शनिवार 21 अक्टूबर से क्षेत्र की सबसे पुरानी रामलीला का श्रीगणेश होगा जबकि 24 अक्टूबर को खैरना से गरमपानी तक निकलने वाली राम बारात मुख्य आकर्षण होगा। खास बात यह है की इस वर्ष बेटियां कई महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगी। कमेटी के त्रिभुवन पाठक के अनुसार राम की भूमिका में नीतू परिहार नजर आएंगी जबकि सीता बबीता, भरत अंजली, शत्रुघ्न माही, कौश्लया प्रेरणा भंडारी तथा गौरी का किरदार वर्तिका निभाएंगी। बेटियों ने निर्देशक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी की देख-रेख में अभिनय के गुर सीखे हैं।




