◾अल्मोड़ा के जीआइसी हवलबाग में अटल टिंकरिग प्रयोगशाला का करेंगी अध्यन
◾विज्ञान ज्योति योजना में शामिल किए गए हैं चार विद्यालय
◾ छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है मकसद

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए संचालित विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के चार विद्यालयों की छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर हवलबाग (अल्मोड़ा) स्थित अटल टिंकरिग प्रयोगशाला भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) प्रधानाचार्य पीसी उपाध्याय ने विशेष दिशा निर्देश दे दल को रवाना किया।

छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के मकसद से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) को नोडल विद्यालय बनाया गया है। योजना के दायरे में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने, जीआइसी खैरना तथा लोहाली को भी शामिल किया गया है। शुक्रवार को जेएनवी की 62, ढोकाने से 30 तथा जीआइसी खैरना 14 व लोहाली से 11 छात्राओं का संयुक्त दल जीआइसी हवलबाग स्थित अटल टिंकरिग प्रयोगशाला के भ्रमण को रवाना हुआ। जेएनवी के प्रधानाचार्य पीसी उपाध्याय के अनुसार विज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने के मकसद से योजना के तहत छात्राओं के दल के भ्रमण पर भेजा गया है। बताया की योजना के तहत छात्रवृत्ति व किताबें भी वितरित की गई है। इस दौरान प्रेमशिला सिंह,रागनी गोयल, पप्पल चौधरी, लता त्रिपाठी, नारायण सिंह धर्मशक्तू, दिनेश कुमार, शंकुल भारद्वाज, नीरज तिवारी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!