◾बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर दराज रुख करना मजबूरी
◾रैफर सेंटर में तब्दील हो चुके पहाड़ के अस्पताल
◾स्वास्थ्य विभाग पर गांवों के अस्पतालों की अनदेखी का आरोप
◾पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने फिर उठाई व्यवस्थाओं में सुधार की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राज्य गठन के बाद उम्मीद थी की गांवो में स्थित अस्पताल की दशा में सुधार होगा पर आज भी हालात जस के तस है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गांव के बाशिंदों को महानगरों को रुख करना मजबूरी बन चुका है। पहाड़ में स्थित अस्पताल महज रैफर सेंटर बन चुके हैं। अस्पतालों में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने के साथ सुविधाओं का भी अकाल पड़ा हुआ है।

गांव के अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लाख दावे किए जाएं पर धरातल में दावे खोखले साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं तक के लिए गांव के बाशिदे परेशान हैं। हाइवे तथा तमाम गांवों के मध्य में स्थित सीएचसी गरमपानी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद वर्षों से रिक्त हैं बावजूद सुध नहीं ली जा। अल्ट्रासाउंड सेवा भी व्यवस्था पर संचालित है। सीएचसी बेतालघाट व सुयालबाडी़ में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराने तथा स्त्री रोग व बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग उठने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा जबकि तीनों महत्वपूर्ण अस्पतालों पर सैकड़ों गांवों के हजारों लोग निर्भर है। ग्राम प्रधान शेखर दानी, कुबेर सिंह जीना, प्रकाश चंद्र, हरीश कुमार, पंकज नेगी, कुलदीप सिंह, फिरोज अहमद, संजय सिंह बिष्ट आदि ने स्वास्थ्य विभाग पर गांवों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा की शहरों के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही पर गांवों की अनदेखी की जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने अस्पतालों में तत्काल व्यवस्थाएं चाक चौबंद किए जाने की मांग उठाई है ताकी सूदूर गांवों से पहुंचने वाले ग्रामीण लाभान्वित हो सकें।

error: Content is protected !!