◾विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेधावियों ने किया शानदार प्रदर्शन
◾जीआइसी खैरना के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताएं
◾विजेताओं को किया गया सम्मानित

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीआइसी खैरना में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय के कार्तिक जलाल ने लंबी कूद प्रतियोगिता में शानदार छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में भी आयुष्मान कॉन्वेंट की उर्वसी ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

जीआइसी खैरना के खेल मैदान में बीते गुरुवार से शुरु हुई न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने खूब दमखम दिखाया। कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। लंबी कूद प्राथमिक वर्ग में राप्रावि के गोलू पहले, दड़माडी़ के तनुज दूसरे तथा धारी खैरनी के गोविंद जलाल तीसरे पायदान पर रहे। जूनियर वर्ग में आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय गरमपानी के कार्तिक जलाल ने बाजी मारी जबकि करन व चेतन दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद जूनियर वर्ग में करन पहले, कार्तिक दूसरे तथा गौरव तीसरे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौणा विजेता बना। उल्गौर दूसरे तथा खैरनी विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक वर्ग में आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय विजेता बना। धारी खैरनी दूसरे तथा मझेडा़ तीसरे पायदान पर रहा। सुलेख हिंन्दु में कविता जंतवाल तथा अंग्रेजी में उर्वसी तिवारी विजेता बनी। मानचित्र प्रतियोगिता में लवी जलाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिमानी व हर्षिता दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य एमसी बजाज ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

error: Content is protected !!