◾मंदिर परिसर में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर हुआ मंथन
◾नए सेतू निर्माण के साथ अस्तित्व में आएगी हाइटेक पार्किंग
◾कुमाऊं आयुक्त ने दिए समन्वय स्थापित कर डीपीआर निर्माण के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मानसखंड मंदिर माला योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने तथा कैंची धाम क्षेत्र में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने योजना के तहत तैयार की जाने वाली डीपीआर में सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मंदिर समिति सदस्यों के सुझाव भी लिए गए।
मंगलवार को कैंची धाम परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने की। बैठक में सरकार की मानसखंड मंदिर माला योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने तथा कैंची धाम क्षेत्र में प्रस्तावित मास्टर प्लान व सौन्दर्यकरण कार्य पर चर्चा हुई। मास्टर प्लान के संबंध में बैठक में मौजूद तमाम विभागों के अधिकारियों व मंदिर समिति सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आस्था के केंद्र कैंची धाम क्षेत्र में योजना के तहत बनाई जाने वाली डीपीआर भविष्य को देखते हुए तैयार करने के निर्देश दिए। आयुक्त दीपक रावत ने कहा की मंदिर में आवाजाही को नए सेतू का निर्माण किया जाएगा। शिप्रा नदी से भूकटाव रोकने को तटबंध निर्माण होगा। बाईपास निर्माण को सर्वे पूरा कर लिया गया है जल्द एलाइनमेंट का कार्य किया जाएगा। देश विदेश से कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को भी विशेष इंतजाम किए जाएगे। हाइटेक पार्किंग निर्माण के साथ ही गार्डन, हाइटेक शौचालय के अलावा कई महत्वपूर्ण कार्य महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रस्तावित होंगे। बैठक से पूर्व कुमाऊं आयुक्त ने कैंची क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान डीआइजी योगेश सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पीएन मीणा, मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रों, एएसपी डा. जगदीश चंद्र, नगर आयुक्त हल्द्वानी पंकज उपाध्याय, मंदिर समिति सचिव आलोक चोपड़ा, प्रदीप साह, भय्यू, शैलेश साह, ओमप्रकाश, जया प्रसादा, अश्वनी कुमार, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया समेत वन, सिंचाई, राजस्व आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।




