◾महिला सभागार में हुई बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति की बैठक
◾अधिकारियों ने दी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी
◾समिति अध्यक्ष ने किया वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित महिला सभागार गरमपानी में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने समिति से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किए गए।
सोमवार को महिला सभागार में समिति की वार्षिक बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिंप सदस्य अंकित साह तथा समिति अध्यक्ष पूरन सिंह जलाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। समिति सचिव दीपक बर्गली ने आय – व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। अपर सहायक अधिकारी व प्रशासन कुंदन सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे बताया की समिति किसानों को पंद्रह गुना तक ऋण उपलब्ध करा रही है साथ ही तमाम महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित है। उन्होंने योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष पूरन सिंह जलाल ने कहा कि समिति को अब तक 1.96 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। अध्यक्ष ने ऋण अदायगी को वन टाइम सेटलमेंट योजना का भी लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति सदस्य देवेंद्र सिंह बोहरा ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद ढौंडियाल, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, आंनद सिंह पनौरा, गोपाल सिंह रावत, हीरा सिंह कृपाल पनौरा, भोला दत्त, भगवत सिंह, नंदन सिंह, आनंदी देवी आदि मौजूद रहे।




