◾अनजान बिमारी की चपेट में आने का जताया अंदेशा
◾खतरा टालने को समय पर उपचार की उठाई मांग
◾गरमपानी – खैरना बाजार क्षेत्र में घायल हालत में घुम रहे गौवंशीय पशु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में आवारा गौवंशीय पशुओं के शरीर पर जगह जगह घाव दिखने से स्थानीय लोग सख्ते में है। व्यापारियों ने पशुओं के किसी संक्रामक बिमारी की चपेट में आने का अंदेशा जताया है‌। पशुओं के उपचार की पुरजोर मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में लगातार आवारा गौवंशीय पशुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। पशुओं के झुंड से व्यस्त हाइवे पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है वहीं अब अधिकांश आवारा पशुओं के शरीर पर गहरे घाव दिखने से क्षेत्रवासी सख्ते में है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री गोविंद सिंह नेगी के अनुसार बाजार क्षेत्र में घुम रहे अधिकांश पशुओं के शरीर में गहरे घांव दिखने लगे हैं। अंदेशा जताया है की पशु किसी बिमारी की चपेट में हैं ऐसे में यदि समय रहते उपचार नहीं किया गया तो क्षेत्र में भी बिमारी फैलने का खतरा है। बाजार क्षेत्र में आवाजाही करनें वाले लोग व स्कूली बच्चे भी खतरे की चपेट में आ सकते हैं। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र नेगी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, कैलाश पिनारी, महेंद्र सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, नंदन सिंह, दीवान सिंह आदि ने गौवंशीय पशुओं के उपचार की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!