◾जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
◾एक करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्ति की जताई उम्मीद
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
आस्था के केंद्र कैंची धाम स्थित वाहन पार्किंग की पुनः निविदाएं आमंत्रित किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिला पंचायत सदस्य भावना कपिल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप निविदाएं आमंत्रित किए जाने पर जोर दिया है ताकि सरकार को बेहतर राजस्व की प्राप्ति हो सके।
हाइवे पर स्थित कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग को पर्यटन विभाग ने पार्किंग सेवा संचालित की है। गहना क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भावन कपिल ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को ज्ञापन सौंप इस वर्ष दोबारा निविदाएं आमंत्रित किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बीते वर्ष महज 35 लाख रुपये में ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कर ली गई जबकि पार्किंग से और अधिक राजस्व प्राप्ति हो सकती थी। बताया कि कैंची धाम क्षेत्र में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं ऐसे में सरकार को अधिक राजस्व की प्राप्त हो सकती है। जिला पंचायत सदस्य ने वाहन पार्किंग से एक करोड रुपए से भी अधिक की राजस्व प्राप्ति की उम्मीद जताई है। जिलाधिकारी से इस वर्ष दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाने की पुरजोर मांग की है।




