◾कई बाइक सवार रपट कर हो चुके घायल
◾हाइवे होने के बावजूद सड़क की दुर्दशा पर व्यापारियों में नाराजगी
◾बाजार क्षेत्र में सड़क को गड्ढे मुक्त करने की उठी मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में गड्डे मुसीबत का सबब बन चुके हैं। आए दिन बाइक सवार रपट कर चोटील हो रहे हैं बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने हाइवे को गड्डे मुक्त करने की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में हाइवे पर अनगिनत गड्ढों से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। कदम कदम पर गड्डे परेशानी बन चुके हैं। बावजूद अधिकारी अनदेखी पर आमादा है। बारिश होने पर हालात और अधिक बिगड़ जा रहे हैं।

गड्ढों में पानी भरने से राहगीर व स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है‌। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने आरोप लगाया है की कई बार हाइवे को गड्डे मुक्त करने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। खतरा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। अंदेशा जताया है की कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। महामंत्री गौरव पंत, गजेंद्र सिंह नेगी, कमल तिवारी, कपिल तिवारी, भास्कर त्रिपाठी, गर्वित तिवारी, महेंद्र कुमार शास्त्री, नैन सिंह, दीपक कुमार आदि ने समय रहते बाजार क्षेत्र में हाइवे को गड्डे मुक्त करने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो आंदोलन शुरु किया जाएगा।

error: Content is protected !!