◾सुख, समृद्धि को भी की गई विशेष प्रार्थना
◾चाय फैक्ट्री घोडा़खाल में मशीनों की पूजा अर्चना के बाद हुआ प्रसाद वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

विश्वकर्मा जयंती पर क्षेत्र में विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोगों ने घरों व मंदिरों में पूजा पाठ किया। प्रसाद वितरण भी किया गया। घोड़ाखाल स्थित चाय फैक्ट्री में मशीनों व यंत्रों की पूजा के बाद के बाद महाआरती हुई।
सृष्टि के शिल्पकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती पर रविवार को व्यवसाईयों ने दुकानों, घरों, फैक्ट्री में विशेष पूजा अर्चना की। सुबह से ही प्रतिष्ठानों में साफ सफाई का दौर चला कर्मचारीयों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा की। जगह जगह भंडारे लगे। घोड़ाखाल स्थित चाय फैक्ट्री में प्रबंधक नवीन चंद पांडे की अगुवाई में विधि विधान से यंत्रों व मशीनों की पूजा हुई। प्रबंधक नवीन चंद पांडे ने कर्मचारियों से संस्थान हित में कार्य करने का आह्वान किया। बाद में हवन, महाआरती के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ इस दौरान फील्ड सहायक इन सिंह मेहरा, कमलेश पाटनी, लालमणि आर्या, कमलेश उप्रेती, गणेश कांडपाल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!