◾बेतालघाट में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
◾मिष्ठान वितरित कर की गई पीएम के दीर्घायु होने की कामना
◾मंडल कार्यालय में जुटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बेतालघाट में विभिन्न कार्यक्रम हुए। भाजपा मंडल कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा की देश हित में प्रधानमंत्री गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। यहीं वजह हैं की आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ता जा रहा है।
रविवार को बेतालघाट स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे व महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा जलाल की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। वक्ताओं ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से आज भारत देश का नाम विदेशो में भी आगे बढ़ रहा है। भारत के मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हुई है। कहा की पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता व बेहतरीन कार्यों से अब वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु के रुप में भी पहचान बनाएगा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कार्य कर अगामी लोकसभा चुनाव में जीत दिलाकर सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, जगदीश नाथ, धीरज मेहरा, कीर्ति बल्लभ जोशी, मनोज पडलिया, दलिप सिंह नेगी, तारा भंडारी, प्रवीण पडलिया, चित्रा जैडा़, विमल नेगी, राधा जलाल, रोहित तिवारी, प्रेम गिरी गोस्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!