◾राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ कार्यकारिणी गठित
◾चंद्र प्रकाश अध्यक्ष जबकि पुष्पा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
◾रिक्त विषय के अध्यापक की तैनाती व निर्माण कार्य समय पर पूरे करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट स्थित राजकीय राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय की बैठक में अभिभावक संघ की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से चंद्र प्रकाश आर्या को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बीइओ कार्यालय पहुंचकर विद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
शनिवार को विद्यालय सभागार में हुई बैठक में अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चंद्र प्रकाश अध्यक्ष जबकि पुष्पा उपाध्याय उपाध्यक्ष तथा सुंदर सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पदाधिकारियों व अभिभावकों ने बीइओ कार्यालय पहुंचकर विद्यालय में लंबे समय से रिक्त अंग्रेजी विषय के अध्यापक की तैनाती करने तथा छात्रावास व कक्षा कक्षों का निर्माण समय रहते पूर्ण करने की मांग उठाई। बीइओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी धन सिंह बिष्ट ने जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान दिलिप सिंह नेगी, जसनाथ, गोधन नाथ, वीरेंद्र भंडारी, ममता, पुष्पा, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।




