◾संयुक्त मजिस्ट्रेट को भेजी हस्ताक्षरयुक्त पाती
◾शिक्षकों व नौनिहालों ने स्वास्थ्य पर असर पड़ने का जताया अंदेशा
◾विद्यालय से कुछ दूर प्लांट की सुगबुगाहट से सख्ते में विद्यालय प्रबंधन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान – रिची मोटर मार्ग पर हाटमिक्स प्लांट लगाने की सुगबुगाहट से क्षेत्रवासियों का पारा चढ़ने को बाद अब सालीखेत गांव स्थित विद्यालय के शिक्षकों , अभिभावक समिति व नौनिहालों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र भेज हाटमिक्स प्लांट निर्माण की अनुमति न देने की गुहार लगाई है। अंदेशा जताया है की यदि हाटमिक्स प्लांट लगेगा तो स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव के साथ ही पठन पाठन का कार्य भी प्रभावित हो जाएगा।

भुजान रिची मोटर मार्ग पर हाटमिक्स प्लांट स्थापित किए जाने की सुगबुगाहट के साथ ही जेसीबी मशीनों से खदान होने पर बीते दिनों टूनाकोट व आसपास के बाशिंदों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप हाटमिक्स प्लांट निर्माण पर आपत्ति जताई। अब सालीखेत गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजकर अनुमति न दिए जाने की पुरजोर मांग उठा दी है‌। पत्र के माध्यम से बताया है की यदि हाटमिक्स प्लांट लगाया गया तो पठन पाठन व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ेगा। शिक्षकों व नौनिहालों ने विद्यालय के रास्ते में प्लांट निर्माण न करवाए जाने की मांग उठाई है। पत्र में प्रधानाचार्य उच्च प्राथमिक विद्यालय यामिनी तिवारी, प्रधानाचार्य खेमा नंद पांडे तनुजा नेगी, दीपा जोशी, पीटीए अध्यक्ष दीवान सिंह, दीपा देवी, आदि के साथ ही खुशाल सिंह, प्रेम चंद,चांदनी, प्रिती, कोमल मेहरा, करन सिंह, अजय दिपांशु मेहरा, निधि मेहरा, भारती, बबीता, सुंदर मेहरा, राकेश कुमार आदि नौनिहालों के हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!