◾मिष्ठान वितरित कर की गई मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना
◾ दुर्गापुरी धाम में हुई विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की। दुर्गापुरी धाम में भी विशेष पूजा अर्चना हुई।
शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष बेतालघाट नंदी खुल्बे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के जन्मदिन पर केक काट मिष्ठान वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने सीएम के दीर्घायु होने की कामना की। वक्ताओं ने कहा की मुख्यमंत्री की अगुवाई में प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री व व्यापारी नेता तारा भंडारी, महामंत्री विजय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज मेहरा, पंकज जोशी, हरीश पांडे, विमला नेगी, आंनद सिंह जलाल, प्रेम प्रकाश, जगदीश नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे। इधर महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा जलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुर्गापुरी धाम में दीप प्रज्वलित कर भजन कीर्तन किए। फल व प्रसाद वितरण किया गया।




