◾गरमपानी मंडल के मोना, प्यूडा़ व खैरना में चला अभियान
◾मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हुआ कार्यक्रम
◾मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ने किया कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़ कर भागीदारी का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बूथवार मिट्टी एकत्र करने का कार्य तेज कर दिया है। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी का आह्वान किया है।
भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना की अगुवाई में महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गरमपानी मंडल के बूथ संख्या 64 तथा शक्ति केंद्र प्यूडा़ में वीर शहीदों के सम्मान में मिट्टी कलश में एकत्र की। खैरना क्षेत्र में कोषाध्यक्ष रेखा देवी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मंडल अध्यक्ष निर्मला ने कहा की कलश को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली भेजा जाएगा। जहां अमृत वाटिका का निर्माण होगा। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान उपाध्यक्ष नीमा कबडवाल, पार्वती देवी, दीपा देवी, हंसी देवी, कविता आदि मौजूद रहीं।
