◾शिक्षक की मौत से व्यापारियों में आक्रोश
◾प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों का चढ़ा पारा
◾जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग ((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की हल्द्वानी में हुई बैठक में लोनिवि के अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई गई। आरोप लगाया की शहर में सड़कें गड्डे में खो गई है। शिक्षक की मौत के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराया। प्रशासन से लोनिवि के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने लोनिवि के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। कहा की पूरे शहर की सड़कों में गड्ढों की भरमार है। गड्ढों के चलते शिक्षक को जान गंवानी पड़ी है। आए दिन लोग सड़क के गड्ढों से चोटील हो रहे हैं पर अफसरों को लेना देना नहीं है। ऐसा लगता है मानों अधिकारियों की आंखों पर पट्टी बंधी हो। व्यापारियों ने एक स्वर में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई। चेतावनी दी की यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो फिर न्यायालय की शरण ली जाएगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्सवाण, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, सहसंयोजक देवेश अग्रवाल, पूरन लाल साह, शकील अहमद सिद्दीकी, राकेश गुप्ता, पियूष गोयल, देवेंद्र कोहली, रामप्रसाद कश्यप, चमन गुप्ता, नुसरत सिद्दकी, गौरव अग्रवाल, आंनद अधिकारी, कुंदन रावत, प्रबजोत चंडोक आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
