◾मिनी स्टेडियम में खेले गए कई रोमांचक मुकाबले
◾विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
◾जीआइसी व शिशु मंदिर की टीम ने किया अगले चक्र में प्रवेश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में संकुल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट तथा सरस्वती शिशु मंदिर की टीम ने विपक्षी टीम को शिकस्त दे अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
मंगलवार को मिनी स्टेडियम में संकुल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हास्य कवि व शिक्षक राजकुमार भंडारी व खेल समन्वयक गिरीश देवराडी़ ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल के मैदान पर खेल भावना का परिचय देने तथा बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। अंडर 17 आयु वर्ग में खेले गए पहले मुकाबले में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट की टीम ने राजीव अभिनव विद्यालय की टीम को करारी शिकस्त दी। अंडर 19 आयु वर्ग के मुकाबले में भी अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज की टीम भतरौंजखान को हराकर विजेता बनी। अंडर 14 आयु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर राजीव अभिनव विद्यालय की टीम को मात दे अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। इस दौरान ब्लॉक खेल उप समन्वयक केडी सिंह, कविता परिहार, प्रीती बलौदी, हेम सिंह, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!