◾विजेताओं को नगद धनराशि से किया जाएगा सम्मानित
◾कक्षा छह से स्नातक वर्ग तक के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग
◾प्रतियोगिता की तैयारी को शिक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट में होने वाले ब्लॉक स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है। बकायदा प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों को कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। छठी कक्षा से स्नातक वर्ग तक होने वाली प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वाधान में द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार प्रसार व संरक्षण के लिए ब्लॉक व राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन बेतालघाट में भी किया जाएगा। 26 वर्ष 27 सितंबर को दो दिवसीय प्रतियोगिता में कक्षा छह से स्नातक वर्ग तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता डा. अरविंद मिश्रा के अनुसार प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक, समूह नृत्य, समूह गान, वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएस बिष्ट ने कार्यक्रम के लिए प्रधानाचार्य व शिक्षकों को बाकायदा जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
