◾ कोसी घाटी में धूमधाम से मनाई गई पंत जयंती
◾ सरस्वती शिशु मंदिर में हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
◾ पंडित गोविंद बल्लभ पंत के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जंयती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने भारत रत्न की जीवन पर प्रकाश डाला। आदर्शों को आत्मसात कर पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
रविवार को विद्यालय परिसर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली विपिन चंद्र पंत व आयोजन समिति अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने भारत रत्न के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने कहा की पंडित गोविंद बल्लभ पन्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवी तथा कुशल प्रशासक थे। समाज में व्याप्त बुराईयों को मिटाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा की पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहाड़ के प्रति हमेशा विशेष लगाव रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। भारत रत्न के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य मनोहर, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, मुन्ना नैनवाल, विजय नेगी, महिपाल सिंह, प्रमोद पांडे, नीरज जलाल आदि मौजूद रहे।
