◾तहसील व अटल उत्कृष्ट विद्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रम
◾विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी नौनिहाल किए गए सम्मानित
◾भारत रत्न के जीवन से प्रेरणा लेने का किया गया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट क्षेत्र में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त की जंयती पर विशेष कार्यक्रम हुए। तहसील व अटल उत्कृष्ट विद्यालय में हुए कार्यक्रम में भारत रत्न के जीवन पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। निबंध, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी नौनिहालों को पुरस्कृत किया गया।
रविवार को तहसील बेतालघाट में पंडित गोविंद बल्लभ पन्त की जंयती धूमधाम से मनाई गई। तहसीलदार मनीषा मारकाना ने पंडित गोविंद बल्लभ पन्त के चित्र पर माल्यार्पण किया। तहसीलदार मनीषा ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज जोशी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व जिंप सदस्य व जयंती समारोह के तहसील प्रभारी धीरज जोशी ने कहा की पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने पूरा जीवन पहाड़ को समर्पित किया। संघर्षपूर्ण जीवन के बावजूद कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाएं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भाषण, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार भंडारी व सत्यदेव सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य संजय शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, पूजा रावत, कृष्ण बुधौडी, तारा भंडारी, दीप रेखाडी, अमर बहादुर सिंह, प्रेम बिष्ट, इरम बेनजीर, शहजादा कोहिनूर, भावना सागुडी़ आदि मौजूद रहे।
