◾आंगनबाड़ी केंद्र खैरना में पोषक माह के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम
◾बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं की भी दी गई जानकारी
◾आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में निकाली जागरुकता रैली
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र खैरना में पोषण माह कार्यक्रम के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। मोटे अनाज व स्थानीय सब्जियों की प्रदर्शनी लगा पोषक तत्त्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में रैली निकाल लोगों को जागरुक भी किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र खैरना के परिसर में पोषण माह के तहत हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सुपरवाइजर चंपा नेगी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। सुपरवाइजर चंपा नेगी ने सुपोषित भारत, साक्षर भारत तथा सशक्त भारत की थीम पर विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी। गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। स्थानीय सब्जियों व मोटे अनाज की प्रदर्शनी के जरिए पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा की पौष्टिक आहार से विभिन्न बिमारियों से भी बचा जा सकता है। सब्जियों व मोटे अनाज में पौष्टिक तत्वों की भरमार है। बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार का आह्वान भी किया गया। डोबा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता पांडे के नेतृत्व में गरमपानी खैरना क्षेत्र में जन-जागरुकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान प्रेमा खाती, हंसा मेहरा, मनीषा, गीता बिष्ट, कमला गोस्वामी, गीता गोस्वामी, गीता दानी, रजनी, तारा, चंपा, कुंती आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
