◾पांच माह से भी अधिक समय से पटरी से उतरी अल्ट्रासाउंड सेवा
◾सप्ताह में दो दिन जिला मुख्यालय से व्यवस्था के तहत पहुंच रहे रेडियोलॉजिस्ट
◾व्यापारियों ने उठाई पूर्व की भांति सेवा सुचारु किए जाने की मांग
◾ स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती पर दिया जोर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तमाम गांवों के मध्य में स्थित सीएचसी गरमपानी में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की मांग जोर पकड़ने लगी है। रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला मुख्यालय से सप्ताह में दो दिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर अल्ट्रासाउंड सेवा संचालित की जा रही है‌। व्यापारियों ने सीएचसी में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती पर जोर दिया है ताकी सेवा सुचारु रहे।

सीएचसी गरमपानी में बेतालघाट, ताड़ीखेत, रामगढ़, हवालबाग ब्लॉक के बाशिंदे निर्भर है। हाइवे पर स्थित होने से अस्पताल का महत्व बढ़ जाता है बावजूद अस्पताल में पिछले पांच महीनों से भी अधिक समय से स्थाई रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त हैं ऐसे में अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ भी मरीजों को नहीं मिल रहा। पूर्व में तैनात रेडियोलॉजिस्ट व सरकार के बीच करार समाप्त होने से व्यवस्था चरमरा गई है। सीएमओ के आदेश पर जिला मुख्यालय से सप्ताह में दो दिन रेडियोलॉजिस्ट सीएचसी पहुंच रहे हैं पर दूर दराज के गांवों से अस्पताल पहुंचने वाले लोग लाभान्वित नहीं हो पा रहे। अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैयारी की मांग जोर पकड़ने लगी है। व्यापारी नेता मनीष तिवारी, गजेंद्र नेगी, गोविंद नेगी, फिरोज अहमद, कुबेर जीना, कुलदीप सिंह खनायत, सुनील मेहरा, राकेश जलाल, मनोज नैनवाल आदि ने पूर्व की भांति स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती पुरजोर मांग उठाई है‌। आरोप लगाया की सैकड़ों गांवों के मध्य में स्थित अस्पताल में व्यवस्था के तहत सप्ताह में दो दिन अल्ट्रासाउंड किया जाना लोगों के हितों से खिलवाड़ है। व्यापारियों ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के साथ रोजाना अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ लोगों को दिए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!