◾श्रीराम मंदिर परिसर गरमपानी में हुए विभिन्न कार्यक्रम
◾राधा कृष्ण की वेशभूषा में नौनिहालों ने बचाई धूम
◾भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी मुख्य बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। भजन कीर्तनो ने समा बांधा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नौनिहालों ने बढ़-चढ़कर कर भागीदारी की। बाद में मिष्ठान वितरण भी हुआ।
श्रीराम मंदिर परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही। राधा कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे नौनिहालों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा।

हर्षोल्लास के साथ केक काट मिष्ठान वितरित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनो का दौर जारी रहा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नौनिहालों ने बढ़-चढ़कर कर भागीदारी की‌। विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के मोहन मूर्ति ने शानदार कार्यक्रम पर क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, उप प्रधान पंकज पंत, भुवन त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, रमेश तिवारी, भास्कर त्रिपाठी, मनोज बिष्ट, राजेंद्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र पांडे, विवेक पांडे, संजय पांडे, पूजा बिष्ट, गीता अरोड़ा, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!