◾रामगढ़ ब्लॉक के सुयालबाडी़ व धारी के पोखराखेत में लगा शिविर
◾सचल स्वास्थ्य सेवा वाहन के जरिए उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवा
◾सूदूर गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही आरोही संस्था
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
आरोही संस्था के तत्वाधान में सुयालबाडी़ तथा पोखराखेत गांव में सचल स्वास्थ्य वाहन के जरिए गांवों के बाशिंदों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके भी बताए गए। सुविधा का लाभ उठाने गांवों से सैकड़ों लोग शिविर में पहुंचे।
आरोही संस्था सचल स्वास्थ्य वाहन के जरिए सूदूर गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक महीने अल्मोड़ा जनपद के भैसियाछाना, नैनीताल के रामगढ़, धारी, ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों में सचल सेवा के जरिए अल्ट्रासाउंड समेत विभिन्न बिमारियों की जांच के साथ ही दवा वितरण भी किया जा रहा है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सीएचसी सुयालबाडी़ में लगे शिविर में तेरह ग्रामीणों के साथ ही जांच कर दवाईयां बांटा गई जबकि धारी ब्लॉक के पोखराखेत पहुंचे सचल वाहन से स्वास्थ्य सुविधा को पहुंचे सौ से ज्यादा ग्रामीणों की विभिन्न जांच के साथ ही दवा दी। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बिमारियों से बचाव के तौर तरीके भी बताए। संस्था के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी के अनुसार सचल वाहन के जरिए गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान डा. प्रशांत मिश्रा, फिजिशियन डा. गीता पुजारी, बाल रोग विशेषज्ञ, डा. विपिन कुमार, फिजिशियन डा. विवेक शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डा. राजीव कपूर, डा. आरती चतुर्वेदी, चंद्रशेखर, जगदीश नयाल, नीरज नेगी, नेहा आर्या, पूजा जोशी, प्रकाश पांडे, प्रदीप कुमार, पूरन चंद्र, राजेद्र प्रसाद, महेश नयाल आदि सहयोग कर रहे हैं।
