◾बेतालघाट पुलिस ने विद्यार्थियों की दी नियमों की जानकारी
◾साइबर अपराध से बचाव को भी किया गया जागरुक
◾ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में लगा शिविर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। बेतालघाट थाना पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों से उपलब्ध कराई गई जानकारी को गांवों के लोगों से साझा करने का आह्वान किया गया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में हुए जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं। बेतालघाट थाना पुलिस के एएसआई हरी राम ने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमट का इस्तेमाल करने, तेज रफ्तार में वाहन न चलाने तथा पूरे कागजात साथ रखने का आह्वान किया। बताया की वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यातायात संबंधी विभिन्न जानकारियों के साथ साइबर अपराधियों के शिंकजे से बचने को भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। एएसआई ने कहा की जागरुकता से ही साइबर अपराधियों से बचा जा सकता है। विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उपलब्ध कराई गई जानकारी से स्वजनों व आसपास के लोगो को भी जागरुक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यदेव सिंह ने किया। इस दौरान राजकुमार भंडारी, केडी सिंह, धीरेन्द्र कुमार, गणेश चंद्र, जगदीश पपोला आदि मौजूद रहे।
