◾कांग्रेसी नेता ने कराया दर्ज, विभागीय अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार
◾जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक की ग्रामीण मोटर मार्गो की बदहाली का मुद्दा मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक पहुंच गया है। कांग्रेसी नेता कृपाल सिंह मेहरा ने मुख्यमंत्री समाचार पोर्टल में मामला दर्ज कर सड़कों की हालात में सुधार की मांग उठाई है। आरोप लगाया है की सड़कों की अनदेखी कर गांव के बाशिंदों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।

गांवो को जोड़ने वाली तमाम सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे व झाड़ियां परेशानी का सबक बन चुकी है। आवाजाही में गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के वक्त जोखिम दोगुना बढ़ जा रहा है। धनियाकोट निवासी कांग्रेसी नेता कृपाल सिंह मेहरा ने मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में दर्ज करा दिया है। सड़कों की बदहाली के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि बेतालघाट – भुजान, वर्धो – बेतालघाट, रातीघाट – बुधलाकोट, बेतालघाट – रामनगर समेत तमाम सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे दुर्घटना को बढ़ावा दे रहे हैं। बड़ी-बड़ी झाड़ियां आवाजाही में व्यवधान पैदा कर रही है। लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। बारिश में बरसाती पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस जा रहा है बावजूद विभागीय अधिकारी अनदेखी पर आमादा है‌। कृपाल सिंह मेहरा ने मामले पर तत्काल कार्रवाई की जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!