◾ट्रक से टकराई कार की चपेट में आई चिकित्सक की बाइक
◾हाइवे पर गरमपानी बाजार क्षेत्र की घटना
◾दुर्घटना से यातायात भी हुआ ठप पुलिस ने कराई आवाजाही सुचारु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर ट्रक से टकराकर असंतुलित हुई कार की चपेट में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक की बाइक आ गई। हादसे में चिकित्सक भी चोटील हो गए। दुर्घटना से हाइवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारु करवाया।
बुधवार को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सक शुभेष भाटिया अल्मोड़ा से किच्छा की ओर बाइक यूके 06 एएम 5185 से रवाना हुए। चिकित्सक हाइवे पर गरमपानी बाजार क्षेत्र में पहुंचे ही थे की हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार यूके 01सी 2444 विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर से टकराकर असंतुलित हो गई। असंतुलित कार ने कैंटर के पीछे चल रहे चिकित्सक की बाइक को चपेट में ले लिया। एकाएक वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यापारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। चौकी पुलिस को भी सूचना भेजी गई। मौके पर पहुंचे राजेंद्र सती व प्रयाग जोशी ने घायल चिकित्सक को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी भेजा। जहां चिकित्सक का प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना से हाइवे पर यातायात भी ठप हो गया। पुलिस कर्मियों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे लगवाकर आवाजाही सुचारु कराई। ट्रक व कार सवारों में विवाद होने पर दोनों पक्षों को चौकी ले जाया गया है। बाद में दोनों में समझौता हो गया।
