◾कैंची क्षेत्र में घुमता मिला शिवम तो खाकी ने स्वजनों से साधा संपर्क
◾ कैंची पहुंचे स्वजन, युवक के सकुशल मिलने पर ली राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कैंची पुलिस की टीम ने घर से लापता युवक को स्वजनों को सौंप दिया। युवक कैंची धाम क्षेत्र में घुमते मिला। युवक के सकुशल मिलने पर स्वजनों ने पुलिस का आभार जताया।
कैंची धाम क्षेत्र में घुमते मिले युवक को पुलिस ने उसके स्वजनो से मिला दिया। मंगलवार को कैंची क्षेत्र में घुम रहे युवक से डूयूटी में तैनात महेंद्र कुमार ने घर का का पता पूछा तो वह कुछ भी नहीं बता सका। जानकारी जुटाने पर बामुश्किल युवक के स्वजनों से संपर्क साधा जा सका । स्वजनों ने युवक का नाम शिवम सिंह समस्तीपुर (उत्तर प्रदेश) बताया तथा युवक को मानसिक रुप से बीमार बता बीते कुछ दिन पूर्व युवक के घर से लापता होने की जानकारी पुलिस को दी साथ ही जल्द कैंची पहुंचने की बात कही। शाम को कैंची क्षेत्र पहुंचे स्वजनों को पुलिस ने शिवम से मिलवाया। देर शाम स्वजन शिवम् को लेकर घर की ओर रवाना हो गए। स्वजनों ने पुलिस टीम का भी आभार जताया।
