◾साइबर अपराधी ठगी के नए नए तरीके कर रहे इजाद
◾सूझबूझ से पीआरडी का जवान ठगी से बचा
◾हजारों रुपये भेजने का हवाला दे ठगने की गई कोशिश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
साइबर अपराधी लोगों को नए नए तरीकों से ठगने का प्रयास कर रहे हैं। ताज़ा मामला बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट गांव का है। हालांकि सूझबूझ का परिचय दे ऊंचाकोट गांव निवासी पीआरडी जवान ठगी से बचा गया। पीआरडी जवान ने क्षेत्रवासियों से भी साइबर अपराधियों के झांसे में न आने की अपील की है।
ब्लॉक मुख्यालय से सटे ऊंचाकोट गांव निवासी आंनद शास्त्री को मंगलवार सुबह अज्ञात नंबर से फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को उनका परिचित बताया। पारिवारिक सदस्य की तबीयत बिगड़ने का हवाला दे पच्चीस हजार रुपये उनके खाते में भेजने की बात कहीं। सख्ते में आए आंनद शास्त्री ने फोन करने वाले व्यक्ति की बात पर हामी भरी। कुछ देर बाद फिर फोन करने वाले ने आंनद से मैसेज देख पैसे भेजने का दावा किया। आंनद ने फिर हामी भरी तो उक्त व्यक्ति ने फिर बीस हजार रुपये भेजने का दावा कर फोन पे देखने को कहा। पीआरडी जवान ने तत्काल चतुराई को भांपते हुए फोन करने वाले को कड़ी फटकार लगाई तो दूसरी ओर से फोन काट दिया गया। आंनद शास्त्री के अनुसार किसी भी प्रकार के कोई पैसे का मैसेज नहीं भेजा गई बावजूद फोन करने वाला पैसे भेजने का दावा करता रहा। फोन करने वाला व्यक्ति फोन पे खोलते ही पूरा एकाउंट ही हैक कर लेता। हालांकि सूझबूझ से पीआरडी का जवान ठगी का शिकार होने से बच गया। आंनद शास्त्री ने गांव के वासिदों को भी मामले की जानकारी दे किसी के भी झांसे में न आने की अपील की है।
