◾जीआइसी की टीम को दी 34 -30 से शिकस्त
◾खेल दिवस पर मिनी स्टेडियम में खेले गए सद्भावना मैच
◾ फुटबॉल प्रतियोगिता में सीनियर क्लब बना विजेता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मिनी स्टेडियम बेतालघाट में खेल दिवस पर कबड्डी, वालीबॉल व फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले हुए। फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब सीनियर क्लब ने जीत लिया जबकि कबड्डी प्रतियोगिता का मुकाबला एसवीएम बेतालघाट के नाम रहा।
मंगलवार को बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में वालीबॉल, फुटबॉल व कबड्डी के रोमांचक मुकाबले खेले गए। खेल दिवस दिवस पर हुई फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर क्लब के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सीनियर क्लब की टीम ने 5 – 6 से विपक्षी टीम को मार दे मुकाबला जीत लिया। राहुल बोहरा ने रेफरी की भूमिका निभाई जबकि सूरज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। जीआईसी बेतालघाट व एसवीएम के बीच कबड्डी मुकाबले में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। रोचक मुकाबले में एसवीएम की टीम ने विपक्षी टीम को 34 – 30 से शिकायत दी। इस दौरान फुटबॉल कोच नवीन भंडारी, खेल प्रशिक्षक विवेक, रवि, खुशाल, वीरेंद्र, कुबेर, सुनील, पंकज आदि मौजूद रहे।
