◾जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी जताई नाराजगी
◾ व्यापारियों के पक्ष में न्यायिक प्रक्रिया का किया जाएगा सहयोग
◾ एक्सपर्ट कमेटी का गठन कर व्यापारियों के उत्थान की योजना बनाकर सीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
◾छोटे बडे़ व्यापारियों के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की हल्द्वानी में हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी नेताओं ने जीएसटी विभाग पर तानशाह रवैया अपनाए जाने का आरोप लगा गहरी नाराजगी जताई। अतिक्रमण मामले में न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने तथा छोटे छोटे गैर पंजीकृत व्यापारियों की मदद के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन कर व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया गया।

सोमवार को संगठन के गल्ला मंडी स्थित प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा के कार्यालय में हुई बैठक महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया की जीएसटी विभाग से व्यापारी त्रस्त हो चुका है। विभाग तानाशाह रवैया अपनाए हुए हैं। व्यापारियों के कार्यों को तय समय पर न करके लटकाया जा रहा है। व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की धमकी दी जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने अतिक्रमण का मुद्दा जोरशोर से उठाया। आरोप लगाया की व्यापारी न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने में पीछे नहीं हटेंगे पर लोनिवि की कार्यप्रणाली समझ से परे है। मामले को राजनैतिक रुप देने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा की व्यापारियों के हितों की बात न कर मामले को उलझाया जा रहा है। कहा की प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। छोटे छोटे गैर पंजीकृत व्यापारियों की मदद को एक्सपर्ट कमेटी का गठन कर व्यापारियों के उत्थान के लिए योजना बनाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा जाएगा। महानगर की बदहाल हो चुकी सड़कों पर भी नाराजगी जताई गई। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने कहा की व्यापारियों के हितों की रक्षा को संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्सवाण, जिलाध्यक्ष राकेश टीटू, सुनील बमेठा, गौरव अग्रवाल, मदन मोहन जोशी, देवेंद्र कोहली,चमन गुप्ता, राम प्रसाद कश्यप, सुनील गुप्ता, कुंदन रावत, अंकुर मोंगा, रविन्द्र जायसवाल, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!