◾पेयजल योजना में आए दिन तकनीकी खराबी से ठप हो जाती है पेयजल आपूर्ति
◾वर्षो पुरानी योजना के पंप देने लगे हैं जवाब
◾जल्द कार्य शुरु न होने पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नावली क्षेत्र में कोसी नदी में बनी शेर विद्यापीठ पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन को करोड़ों रुपये बजट स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरु न हो पाने पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। गांवों की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द कार्य शुरु न किया गया तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

नावली क्षेत्र में कोसी नदी पर वर्षों पूर्व लगभग दो दर्जन से भी अधिक गांवों के सैकड़ों परिवारों को पेयजल आपूर्ति को शेर विद्यापीठ पंपिंग पेयजल योजना अस्तित्व में आई। वर्षो पहले बनी पंपिंग पेयजल योजना अब समय के साथ साथ जर्जर हालत में पहुंचने लगी है‌। आए दिन योजना में तकनीकी खराबी आने से गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो जा रही है जिस कारण गांवों के बाशिंदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह रावत के अनुसार कुछ महीने पहले महत्वपूर्ण योजना की मशीनों व अन्य कार्यों के लिए 4.25 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं बावजूद अब तक कार्य शुरु नहीं किया जा सका है‌ जिस कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद कार्य शुरु न कर गांवों की उपेक्षा की जा रही है‌। लंबा समय बीतने के बावजूद कार्य शुरु न होने की निंदा की है। स्थानीय भगवंत सिंह जंतवाल, पूरन सिंह कनवाल, दलिप सिंह, दीवान सिंह आदि ने करोड़ों रुपये बजट स्वीकृत होने के बावजूद कार्य लंबित होने पर रोष जताया है। दो टूक चेताया है कि जल्द कार्य शुरु नहीं किया गया तो फिर आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!