◾असंतुलित होकर पैराफिट से टकराकर हाईवे पर रुक गई कर
◾कार सवार महिला प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर
◾चार अन्य लोगों को उपचार के बाद दी गई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बडा़ हादसा टल गया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता की असंतुलित कार पैराफिट से टकराकर हाइवे पर ही रुक गई। कार सवार एक महिला को सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जबकि अन्य लोग मामूली रुप से चोटील हुए। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

कुमाऊं कॉलोनी, जवाहर ज्योति, हल्द्वानी निवासी सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात संजय कुमार सोमवार को यूके 05 बी 9424 में स्वजनों के साथ गंगोलीहाट से हल्द्वानी की ओर रवाना हुए। संजय अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे कि एकाएक वह वाहन पर संतुलन खो बैठे। नतीजेतन कार असंतुलित होकर विपरीत दिशा की ओर जाकर पैराफिट से जा टकराई। गनीमत रही की कार हाईवे पर ही रुक गई। दुर्घटना से वाहन सवारों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर चौकी पुलिस खैरना के राजेंद्र सती व प्रयाग जोशी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक कर सभी वाहन सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल आपातकालीन 108 सेवा से संजय उनकी पत्नी सोनिया, बेटी श्रेया तथा श्रव्या व बहन कमला देवी को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। कमला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि अन्य सभी को छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना वाले स्थान से पूर्व में एक वाहन असंतुलित होकर शिप्रा नदी में जा गिरा था जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई थी।

error: Content is protected !!