◾ पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने उठाई मांग
◾सुप्रसिद्ध मंदिर की सुरक्षा को ठोस उपाय की बताई जरुरत
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के आसपास बाढ़ सुरक्षा कार्यो की मांग तेज होने लगी है। पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने मंदिर के समीप बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकी मंदिर परिसर को भविष्य में बाढ़ के खतरे से बचाया जा सके।
ब्लॉक मुख्यालय से सटे आमबाडी़ क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के आसपास सुरक्षा कार्य करवाए जाने की मांग उठने लगी है‌। क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज मेहरा व जीवन वर्मा के अनुसार कोसी नदी का वेग बढ़ने पर मंदिर परिसर के खतरे की जद में आने की आंशका बढ़ जाती है। वर्ष 2010 की आपदा में कोसी नदी का उफान मंदिर तक पहुंच गया था जिससे मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा। मंदिर के आसपास बाढ़ सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने से खतरा टाला जा सकता है‌। स्थानीय शंकर फुलारा, जीवन खंडूरी, वीरेंद्र बिष्ट आदि ने मंदिर परिसर के आसपास बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!