◾देवाधिदेव महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
◾आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
उत्तरवाहिनी शिप्रा व जीवनदायिनी कोसी नदी के संगम तट पर स्थित शिवालय में संगीतमय शिवमहापुराण कथा का विशाल भंडारे के साथ पारायण हो गया। विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूची कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना चौराहे के समीप शिवालय में रोजाना की भांति रविवार को धर्माचार्यों ने विधि विधान से यजमानों ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर अधिकारी ने कथा पाठ किया। पूर्णाहुति व महाआरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। बाद में भंडारा लगा। मझेडा़, डोबा, रातीघाट, धनियाकोट, सिमलखा, लोहाली, चमड़ियां, सुयालबाडी़, जौरासी, नावली, काकड़ीघाट, सुयालखेत, कफूल्टा, गरजोली, जजूला, सीम, सिल्टोना, बुधलाकोट, जाख, छडा़, पातली, भुजान आदि गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भगवान शिव के जयकारों से माहौल शिवमय हो उठा। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
