◾संगम पर स्थित शिवालय में संगीतमय शिवमहापुराण से बह रही भक्ति की रसधार
◾ सैकड़ों की संख्या में मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु
◾कल पूर्णाहुती व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना स्थित शिवालय में संगीतमय शिवमहापुराण से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा श्रवण को दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु शिवालय पहुंच रहे हैं। कल यानि रविवार को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद विशाल भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा।
जीवनदायिनी कोसी व उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर स्थित शिवालय में रोजाना की तरह शनिवार को भी धर्माचार्य भानू पांडे, राजेंद्र त्रिपाठी, दीप पांडे, कमल पांडे ने यजमान भुवन पिनारी, देवेश कांडपाल, दीप चंद्र पांडे, भास्कर पांडे से विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर अधिकारी ने कथा पाठ किया। कहा की भगवान शिव त्याग, तपस्या, करुणा, वातसल्य की मूर्ति है। शिव जाप से लोग व शोक से मुक्ति मिलती है। भजन मंडली ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा श्रवण को तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। कल यानि रविवार को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है। इस दौरान जिंप सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, प्रेम नाथ गोस्वामी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप गौणी, अजय सिंह पनौरा, मदन मोहन कैडा़, पुष्कर सिंह पनौरा, गजेंद्र नेगी, बचे सिंह, सुरेश तिवारी, भुपाल सिंह, चंदन सिंह गौणी आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!