◾आरोही संस्था के तत्वाधान में लगा शिविर
◾ विभिन्न बिमारियों से ग्रसित 17 ग्रामीणों का हुआ आपरेशन
◾बिमारियों की जानकारी दे बचाव को भी किया गया जागरुक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। पंजीकृत मरीजों में से सत्रह लोगों की सर्जरी की गई। आरोही आरोग्य केंद्र के माध्यम से लगे शिविर में दूरदराज के गांवों से भी गांवों के बाशिंदे उपचार को पहुंचे। ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके भी बताए गए।
आरोही संस्था के तत्वाधान में प्रत्येक तीन माह में लगने वाले तीन दिवसीय शिविर में दूरदराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने शिरकत की। रामगढ़ ब्लॉक के सतोली गांव में 22 अगस्त से शुरु हुए तीन दिवसीय शिविर में पंजीकृत 160 में से 17 लोगों को पथरी, प्रोस्टेड, गुर्दे की पथरी, हार्निया, हाइड्रोसिल आदि की जांच कर सफल आपरेशन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। ग्रामीणों को अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, ईसीजी के साथ ही दंत चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। संस्था के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी के अनुसार संस्था लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पेयजल, स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल के साथ ही अल्मोड़ा तथा बागेश्वर जनपद में भी कार्य कर रही है। हाइटेक वाहन के जरिए नैनीताल जनपद के विभिन्न ब्लॉको में प्रत्येक महीने सचल स्वास्थ्य केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। इस दौरान डा. ज्ञानराज, डा. पूर्णिमा धर, डा. प्रशान्त मिश्रा, डा. गीता पुजारी, डा. विपिन कुमार, डा. अवधेष बंसल, डा. श्रद्धा, प्रशासनिक अधिकारी चंद्रशेखर, कवि कुमार, समीरन त्रिपाठी, जगदीश नयाल, प्रकाश पाण्डे, प्रदीप कुमार,पूरन चन्द्र, नीरज नेगी, मुन्नी सुयाल, सावित्री कार्की, सुशीला बिष्ट, नेहा आर्या, कंचन आर्या आदि मौजूद रहे।
