◾सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नत योजना के लिए हुआ है चयन
◾विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता के पुत्र हैं शाश्वत
◾क्षेत्रवासियों ने भी दी शुभकामनाएं
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट के मेधावी शाश्वत सिंह का चयन मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नत योजना के लिए हुआ है। विद्यालय में हुए कार्यक्रम में शाश्वत को सम्मानित किया गया। शाश्वत के चयन पर क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जताई है।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नत योजना के लिए चयनित शाश्वत सिंह को सम्मानित किया गया। हल्द्वानी में हुए ट्रायल मुकाबले में शाश्वत ने अंडर 11-12 आयु वर्ग के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने मेधावी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कहा की शाश्वत ने विद्यालय व क्षेत्र को गौरांवित किया है। बीते वर्ष विद्यालय के छात्र धीरज कुमार का चयन भी योजना के लिए हुआ था। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक केडी सिंह के प्रयासो की सराहना की गई। शाश्वत विद्यालय विद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता एबी सिंह के पुत्र हैं। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार भंडारी ने किया। इस दौरान डा. अरविंद मिश्रा, अल्ताब शाह, दिलीप फर्त्याल, संजय शर्मा, पीएन बुधौडी, सत्यदेव सिंह, कुसुम पाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!