◾पीटीए व एसएमसी की बैठक में जोर-शोर से उठा मुद्दा
◾अभिभावकों ने लगाया नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
◾रिक्त पदों पर जल्द तैनाती की उठाई मांग
◾अनदेखी पर दे डाली आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज भुजान में शिक्षक अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों का मुद्दा जोर शोर से उठा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से पद रिक्त हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।
शनिवार को विद्यालय सभागार भी हुई बैठक का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य भंवर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यालय में पठन पाठन, भवनों की मरम्मत तथा अनुशासन पर मंथन हुआ। अभिभावकों ने विद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त पड़े होने पर रोष जताया। कहा अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा होने के बावजूद लंबे समय से प्रधानाचार्य, हिंदी, वाणिज्य, कृर्षि व संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं जबकि विज्ञान, व्यायाम व वाणिज्य विषय के सहायक अध्यापक के साथ ही कार्यालय में भी पांच कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। बावजूद अनदेखी की जा रही है। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त होने से नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष नवीन चंद्र जोशी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीमा जोशी ने जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली। इस दौरान ग्राम प्रधान महेंद्र रावत, डा. संजीव सिंह अहलावत, प्रहलाद सिंह, जीवन सिंह, मनोज जोशी, गोपाल नैनवाल, गीता नैनवाल, हेमा जोशी, रीना राठौर आदि मौजूद रहे।
