◾लाखों रुपये की धनराशि खर्च होने के बावजूद गांवों के बाशिंदे प्यासे
◾सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जोर शोर से उठा मुद्दा
◾आधार कार्ड अपडेट शिविर गांव गांव लगाने की मांग
◾तहसीलदार ने दिए प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महिला सभागार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन योजना से पेयजल आपूर्ति न होने पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की लाखो रुपये की धनराशि खर्च होने के बावजूद गांवों में पानी की बूंद तक नहीं टपक रही। गांवों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। तहसीलदार मनीषा मारकाना ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।विभागीय अधिकारियों ने स्टॉलो के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी।
शनिवार को महिला सभागार गरमपानी में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत समस्याएं छाई रही। ग्राम प्रधान बारगल त्रिभुवन पाठक ने करोड़ों रुपयो की योजना से बनी बारगल कफूल्टा पंपिंग पेयजल योजना से तमाम गांवों में पेयजल आपूर्ति न होने पर नाराजगी जताई मामले की जांच की मांग की। ग्राम प्रधान पांगकटारा त्रिलोक सिंह तथा प्रधान प्रतिनिधि भास्कर गरजोला ने जल जीवन मिशन योजना पर सवाल उठाए। कहा की गांवों में पाइप तो बिछा दिए गए पर पानी के नाम पर नलों से बूंद तक नहीं टपक रही है जिससे गांव के बाशिंदे परेशान हैं। दो टूक कहा की यदि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने आधार कार्ड अपडेट शिविर ग्राम पंचायतवार लगाने तथा ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त किए जाने की मांग भी उठाई। तहसीलदार मनीषा मारकाना ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता से निदान के निर्देश दिए। साफ कहा की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बीडीओ महेश चंद्र गंगवार, पूर्ति निरीक्षक अनिता पंत, सीडीपीओ अनीता सक्सेना, दीपक साह, डा. दीपक सती, हिमांशु गौड़, ओम प्रकाश पांडेय, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!