◾ लोनिवि पर लगाया नोटिस भेज व्यापारियों को डराने का आरोप
◾ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी ने खोला मोर्चा
◾ व्यापारियों को बताया समाज का सबसे मेहनतकश तबका
◾संगठन की शीर्ष कमेटी सीएम के सामने रखेगी व्यापारियों की परेशानी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अतिक्रमण मामले में व्यापारिक संगठनों का पारा सातवें आसमान पर है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी अतिक्रमण के नाम भेजे जा रहे नोटिसो का कड़ा विरोध किया है। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने इसे व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ करार दिया है। कहा की आपदा के वक्त व्यापारी वर्ग सबसे आगे खड़े होकर राहत व बचाव कार्य में जुटता है आज नोटिस भेजकर व्यापारियों को डराया धमकाया जा रहा है।कहा की संगठन की शीर्ष कमेटी जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर व्यापारियों की पीड़ा को बताएगी।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने जारी बयान में कहा है की व्यापारी को व्यवसाय करने में लंबा वक्त लगता है। व्यवसाय से अपने परिवार की रोजी रोटी चलाता है। समय समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी भी करता है पर अब लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को मनमाने ढंग से नोटिस भेज डराने धमकाने का काम कर रहा है। कहा की प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल इसका पुरजोर विरोध करता है। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा की व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए जनप्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष ईमानदारी से पैरवी करनी चाहिए। साफ कहा की विप्पत्ति के समय हमेशा व्यापारी वर्ग समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। विरेंद्र ने कहा की संगठन की शीर्ष कमेटी भी मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रख व्यापारियों का अहित न किए जाने की मांग उठाएगी।
