◾ बजेडी़ व मल्लाकोट गांव में लगे विद्युत पोल बने खतरे का सबब
◾ पोलों को स्थानांतरित करने की मांग उठने के बावजूद विभाग बना लापरवाह
◾ ग्रामीणों ने जताया बड़ी घटना का अंदेशा, अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बरसाती मौसम में गांवों में एक के बाद एक मुसीबत खडी़ हो जा रही है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ तथा मल्लाकोट गांव में आबादी के बीच लगे विद्युत पोल बडे खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। ग्रामीण पोल को आबादी के बीच से हटाने की मांग भी उठाई चुके हैं बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। अनसुनी किए जाने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है।
बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ गांव निवासी हरेंद्र सिंह के आवासीय भवन के नजदीक व आबादी के बीचोबीच लगा विद्युत पोल परेशानी का सबब बन चुका है। बारिश होने पर खतरा कई गुना बढ़ जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार खतरे का सबब बन चुके विद्युत पोल को आबादी के बीच से हटाए जाने की मांग उठाई जा चुकी है पर विद्युत विभाग के अधिकारी अनदेखी पर आमादा है। लगातार खतरा बढ़ने से बड़ी घटना की आंशका बनी हुई है। इधर मल्लाकोट गांव में भी हालात जस के तस है। कंरट फैलने की आंशका से गांव के बाशिंदे भयभीत है। भाजपा नेता दीवान सिंह ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की जिंदगी से खिलवाड़ पर आमादा है। जल्द विद्युत पोलों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर विद्युत विभाग के गरमपानी स्थित कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

error: Content is protected !!