◾शिप्रा व कोसी नदी के तट पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
◾ आसपास के गांवों से उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
◾भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति दे बांधा समां
◾खैरना स्थित शिवालय में संगीतमय शिवमहापुराण से माहौल भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के तट पर स्थित शिवालय में संगीतमय शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा।
शुक्रवार सुबह धर्माचार्य भानू पांडे, कमल पांडे, दीप पांडे, राजेंद्र त्रिपाठी ने विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ यजमान दीप चंद्र पांडे, देवेश कांडपाल, भुवन सिंह पिनारी, भास्कर पांडे से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर अधिकारी ने देवाधिदेव की विभिन्न लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। बताया की महादेव का सच्चे मन से स्मरण करने मात्र से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। कहा की कथा सुनने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। कथा सुनने को आसपास के लोहाली, चमड़ियां, सुयालबाडी़, जौरासी, नावली, काकड़ीघाट, रातीघाट, डोबा, मझेडा़, बारगल, कफूल्टा, गरजोली, जजूला, धनियाकोट, सिमलखा आदि तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। देर शाम तक भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, प्रताप सिंह गौणी, अजय सिंह पनौरा, मदन मोहन कैड़ा, बची सिंह, सुरेश तिवारी, प्रेम गोस्वामी, नीरज जलाल, भुपाल सिंह, चंदन सिंह गौणी आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!