◾वन विभाग ने चलाया विशेष अभियान, रेस्क्यू सेंटर भेजा
◾बंदरों के उत्पात से गांवों के बाशिंदे हो चुके परेशान
◾अधिकारियों का दावा आगे भी चलेगा अभियान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में बंदरों का उत्पात रोकने को वन विभाग हरकत में आ गया है। रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में वन विभाग की टीम ने 22 बंदरों को पिंजरे में कैद कर लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गांवों में बंदरों का उत्पात जोरों पर है। खेतों में उपज बर्बाद करने के बाद अब बंदर घरों व दुकानों को रुख कर रहे हैं। कीमती सामान उठा ले जा रहे हैं भगाने पर काटने दौड़ रहे हैं। बीते दिनों ही नैनीपुल क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने पूर्व सैनिक को लहुलुहान कर डाला। ग्राम प्रधान इंदु जीना की मांग पर गुरुवार को वन विभाग की टीम सिरसा गांव पहुंची। बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरु किया गया। दोपहर तक करीब 22 बंदर पकड़ लिए गए। पकड़े गए बंदरो को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग ले जाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान वन दरोगा संजय, कुबेर सिंह जीना, जगदीश चंद्र पलड़िया, उस्मान, शरीफ आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!