◾सुयालबाडी़ क्षेत्र में कूड़ेदान क्षतिग्रस्त, गंदगी का अंबार
◾ ग्राम प्रधान ने लगाया सूचना देने के बावजूद निस्तारण न करने का आरोप
◾ व्यवस्था में सुधार न होने पर क्षेत्रवासियों में भी नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

स्वच्छ भारत मिशन का हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्र में दम निकल गया है। क्षतिग्रस्त हालत में पड़े कूड़ेदान तथा आसपास लगा कूड़े का ढेर योजना की हकीकत बयां कर रहा है। ग्राम प्रधान हंसा सुयाल के अनुसार की बार कूड़ा निस्तारण की मौखिक व लिखित सूचना दिए जाने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। क्षेत्रवासियों ने भी व्यवस्था बदहाल होने पर गहरी नाराजगी जताई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है‌।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुयालबाडी़ बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। स्वच्छ भारत मिशन योजना भी बदहाली का दंश झेल रही है। बाजार क्षेत्र में लगे कूड़ेदान तक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कूड़े का भी अंबार लगा हुआ है‌। पिछले कई दिनों से कूड़े का निस्तारण न किए जाने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ग्राम प्रधान हंसा सुयाल के अनुसार कई बार लिखित व मौखिक सूचना अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। पूर्व में कूड़ेदान तक क्षतिग्रस्त कर डाले गए हैं। व्यापारी नेता मदन सुयाल ने क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!