◾गोविंद को सौंपी गई महामंत्री की जिम्मेदारी
◾वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिए कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश
◾नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दिलाया संगठनात्मक मजबूती का भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार का नई व्यापारिक इकाईयों के गठन का अभियान तेज हो गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारी गजेंद्र नेगी को खैरना क्षेत्र के अध्यक्ष की कमान सौंपी है जबकि गोविंद नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र के व्यापारियों को जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय व्यापारियों ने खुशी जताई है।
आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक इकाईयों के गठन के बाद अब खैरना क्षेत्र में भी प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई अस्तित्व में आ गई है। संगठन के प्रदेश संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव की संस्तुति पर प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के व्यापारी गजेंद्र नेगी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि गोविंद नेगी को महामंत्री मनोनीत किया गया है। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने दोनों पदाधिकारियों को जल्द कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री ने भी संगठनात्मक मजबूती व व्यापारियों के हितों की रक्षा को संघर्ष का भरोसा दिलाया है। खैरना इकाई के अस्तित्व में आने पर नगर अध्यक्ष गरमपानी मनीष तिवारी, छडा़ अध्यक्ष दीवान सिंह, विरेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप खनायत, सुनील मेहरा, आंनद सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, पंकज नेगी, हरीश कुमार आदि ने खुशी जताई है।
