◾विद्यालयों के नौनिहालों ने गरमपानी खैरना तथा भुजान में निकाली प्रभातफेरी
◾ध्वजारोहण के साथ किया गया मिष्ठान वितरण
◾भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
◾आरोही बाल संसार विद्यालय में मेधावियों को किया गया सम्मानित
◾प्राथमिक विद्यालय घिरोली, हरचोनोली, टंगयूडा़ समेत तमाम विद्यालयों में हुआ मिष्ठान वितरित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी घाटी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। सरस्वती शिशु खैरना, आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय गरमपानी, जीआइसी मंडलकोट, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों ने बाजार क्षेत्र में भारत माता के जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। विद्यालयों में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। आरोही बाल संसार विद्यालय प्यूडा़ में मेधावी नौनिहालों को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर समूचा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय में एसडीएम पारितोष वर्मा ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। चौकी खैरना में इंचार्ज दिलीप कुमार, जीआइसी भुजान में भंवर सिंह, खैरना में एमसी बजाज सीएचसी गरमपानी में डा. सतीश पंत, आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी, बेतालघाट थाने में थानाध्यक्ष मनोज नयाल, ब्लाक मुख्यालय बेतालघाट में बीडीओ एमसी गंगवार, एसडीआरएफ छडा़ ईकाई में एसआई राजेश जोशी, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य मनोहर, जीआइसी रातीघाट में प्रधानाचार्य एनसी पंत, जीआइसी मंडलकोट में ग्राम प्रधान पंकज मेहरा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा माहरा ने किया। विद्यालयो में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों ने समां बांधा। मिष्ठान वितरण। भी हुआ। गरमपानी व भुजान बाजार क्षेत्र में विद्यालयी नौनिहालों ने प्रभात फेरी निकाली। आसपास के गांवों में भी स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्राथमिक विद्यालय घिरोली, हरचोनोली, टंगयूडा़ में समाजसेवी नवीन चंद्र आर्या ने मिष्ठान वितरण किया।
