◾ पड़ोसी ताड़ीखेत ब्लॉक की बारह दुकानें भी गोदाम से संबद्ध
◾पहले से ही बेतालघाट ब्लॉक की कई दुकानों का पहुंचता है राश
◾ क्षेत्रवासियों ने क्षमता बढ़ाए जाने के साथ ही सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी दिया जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
स्टेप डोर डिलीवरी के आप्टिमाइजेशन योजना के तहत बेतालघाट के मझेडा़ राशन गोदाम पर आसपास की कई दुकानों को संबद्ध कर दिया गया है। पर गोदाम की क्षमता कम है ऐसे में अतिरिक्त दुकानों को सम्मिलित किए जाने से अब गोदाम में पहले से अधिक राशन पहुंचना शुरु हो चुका है। स्थानीय लोगों ने सूरीफार्म क्षेत्र में स्थित सरकारी गोदाम कि क्षमता बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि कोटेदारों को सुविधा का लाभ मिल सके।
रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर सूरीफार्म क्षेत्र में स्थित सरकारी राशन गोदाम पर क्षेत्र की तमाम सस्ते गल्ले की दुकाने निर्भर है। अब सरकार की स्टेप डोर डिलीवरी के तहत शुरु हुई आप्टिमाइजेशन योजना के तहत ताड़ीखेत ब्लॉक ( अल्मोड़ा जनपद) की भी लगभग बारह दुकानों को मझेडा़ स्थित राशन गोदाम पर संबद्ध कर दिया है। ताड़ीखेत ब्लॉक की यह सभी दुकानें मझेडा़ राशन गोदाम के नजदीक है। अब सभी बारह नई दुकानो का राशन भी मझेडा़ स्थित गोदाम पर ही उतरने लगा है। पहले भी बेतालघाट ब्लॉक की कई सस्ते गल्ले की दुकानों का राशन मझेडा़ गोदाम पर ही उतरता है। गोदाम में नई दुकानो को संबद्ध तो कर दिया गया है पर गोदाम की क्षमता बेहद कम है ऐसे में अतिरिक्त राशन आने पर सरकारी राशन को रखने में बड़ी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। स्थानीय डिकंबर त्रिपाठी, मनीष तिवारी, दीपक पांडे, मनोज नैनवाल, मनोज कुमार, अनिल नेगी आदि ने मझेडा़ राशन गोदाम की क्षमता बढ़ाए जाने के साथ ही सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत के अनुसार मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।
