◾ नगरीय क्षेत्रों के साथ गांवों में पहुंचे नोटिस
◾ अतिक्रमण घोषित कर भूमि खाली करने के आदेशो से हड़कंप
◾गांवों के लोग सख्ते में सताने लगा है भविष्य का भय
◾कभी आपदा, कभी सूखे की मार के बाद अतिक्रमण के नोटिसो से परेशान हुए गांवों के बाशिंदे
◾पहले ही पलायन की मार से खाली हो चुके गांव के गांव
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

नगरीय क्षेत्रों के साथ अब अतिक्रमण संबंधी नोटिस गांवों की ओर रुख कर गए हैं। नोटिस मिलने से गांवों के बाशिंदे परेशान हैं। गांवों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद जिंदगी जी रहे लोग नोटिस मिलने के बाद हैरत में है‌। गांव के लोग पूरी जिंदगी गांव में बीतने के बाद अब उम्र के आखिरी पड़ाव में नोटिस मिलने से मायूस हैं।
पिछले कुछ दिनों से अफसर सड़कों पर नपाई में जुटे हैं। नपाई अभियान से हर कोई सख्ते में है अब नगरीय क्षेत्रों के साथ ही गांवों में भी नोटिस पहुंचने लगे हैं। बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में नोटिस भेजे जाने से हड़कंप मचा हुआ है। नोटिस के जरिए जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। नोटिस मिलने के बाद जहां गांव के बाशिंदों में मायूसी से वही भारी गुस्सा भी है। बुजुर्ग कहते हैं कि पूरी जिंदगी गांव में बीत गई। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तक गांव को नहीं छोड़ा। अब उम्र के आखिरी पड़ाव पर अतिक्रमणकारी घोषित कर दिया गया है जो न्याय संगत नहीं है‌। कहा है कि पहले ही पलायन से गांव खाली हो चुके हैं। अब महज बुजुर्ग शेष है। लोगों ने गांवों को अतिक्रमण अभियान में राहत देने की मांग उठाई है ताकी गांव खाली न है।

error: Content is protected !!