◾स्वास्थ्य से जुड़ा मामला करार दे उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
◾ हाइवे पर स्थित रेस्टोरेंटो संचालकों ने गुणवत्ता पर उठाया है सवाल
◾ पकने के बाद स्पंज जैसी बॉल बन जाने का है आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्रो में रेस्टोरेंट स्वामियों के चावल की गुणवत्ता पर संदेह जताने के बाद जांच की मांग भी तेज हो गई है। है। व्यापारी नेताओं ने इसे स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा करार दे चावल की गुणवत्ता की जांच की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी भी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।
हाइवे पर स्थित चमड़ियां, छड़ा आदि बाजार क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंटो में हल्द्वानी से आपूर्ति होने वाले चावल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने से हड़कंप मचा हुआ है। बीते दिनों होटल संचालकों ने चावल पर संदेह होने पर एक दूसरे से संपर्क साधा। होटल संचालक महेश चंद्र नैनवाल, प्रकाश नैनवाल, शिवराज सिंह बिष्ट के अनुसार हल्द्वानी से आने वाले चावल के बॉलनुमा बन जाने तथा जमीन पर पटकने पर उछलने से संदेह बढ़ गया है। होटल स्वामियों के अनुसार होटल स्टाफ व खुद के खाने में इस्तेमाल के साथ ही चावल ग्राहको को भी दिया जाता है। लंबे समय से चावल मंगाया जा रहा है पर अबकी बार चावल की गुणवत्ता अलग किस्म की है। स्थानीय लोगों ने भी चावल की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई। मामला उठने के बाद हरकत में आए उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा ने जनहित को ध्यान में रख चावल की सैंपलिंग करवाए जाने का दावा किया। अब प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठा दी है। साफ कहा की स्वास्थ्य से जुड़ा मामला सामने आने के बाद अब जांच जरुरी है‌ ताकि स्थित स्पष्ट हो सके। व्यापारियों ने प्रशासन से चावल की सैंपलिंग कर जांच को भेजने तथा रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की पुरजोर मांग की है।

error: Content is protected !!